होम पेजAUD / XOF • मुद्रा
add
AUD / XOF
पिछली बार जब बंद हुआ
396.81
स्टॉक मार्केट के समाचार
ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के बारे में जानकारी
ऑस्ट्रेलियाई डालर ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिसमस आईलैंड, कोकोस आईलैंड और नारफाल्क आईलैंड के अलावा स्वतंत्र पेसेफिक आईलैंड स्टेट्स ऑफ किरीबाती, नारु और तुवालू की आधिकारिक मुद्रा है। आस्ट्रेलियाई डालर वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग और स्विस फ्रांक के बाद विदेशी विनियम बाजार में छठवीं सर्वाधिक प्रचलित मुद्रा है। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा ब्याज दर, विदेशी विनियम बाजार में सरकार का हस्ताक्षेप कम होने, ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के कमोबेश स्थिर होने और अन्य मुद्राओं की तुलना में विविधता की चाह रखने की वजह से यह मुद्रा करेंसी ट्रेडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। Wikipediaवेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक के बारे में जानकारी
पश्चिम अफ्रीकी अफ्रीका के वित्तीय समुदाय का फ्रैंक या पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रांक बुर्किना फासो के अलावा अन्य पश्चिमी अफ्रीकी देश, बेनिन, कोट द' आईवोर, गिनी-बिसाऊ, माली, नाइजर, सेनेगल और टोगो में प्रचलन में है। सीएफए एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका अर्थ अफ्रीका का वित्तीय समुदाय है। यह मुद्रा सेनेगल की राजधानी डाकार में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ द वेस्ट अफ्रीका द्वारा वेस्ट अफ्रीकन इकानोमी एंड मानेटरी यूनियन के सदस्य देशों के लिए जारी की जाती है। सीएफए फ्रांक फ्रांस के पश्चिम अफ्रीका के उपनिवेश में 1945 में जारी किया गया। यह मुद्रा इन देशों के उपनिवेश से आजाद होने के बाद भी प्रचलन में बनी हुई है। Wikipedia