होम पेजCAD / CNY • मुद्रा
add
CAD / CNY
पिछली बार जब बंद हुआ
5.30
स्टॉक मार्केट के समाचार
कैनेडियन डॉलर के बारे में जानकारी
कैनिडियाई डॉलर कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है।
एक डॉलर के सिक्के पर लून का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं।
वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। Wikipediaचीनी युआन के बारे में जानकारी
रॅन्मिन्बी चीनी जनवादी गणराज्य की आधिकारिक मुद्रा है और दुनिया की आरक्षित मुद्राओं में से एक है। यह अप्रैल 2019 तक दुनिया की आठवीं सबसे अधिक कारोबार करने वाली मुद्रा के रूप में शुमार थी।
युआन रॅन्मिन्बी की मूल इकाई है, लेकिन इस शब्द का प्रयोग आम तौर पर चीनी मुद्रा को संदर्भित करने के लिए भी किया जाता है, खासकर अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में। एक युआन 10 जिआओ में विभाजित होता है, और एक जिआओ बदले में 10 फ़ेन में विभाजित होता है। रॅन्मिन्बी चीन के मौद्रिक प्राधिकरण, पीपल्स बैंक ऑव चाइना द्वारा जारी किया जाता है। Wikipedia