होम पेजCAD / GHS • मुद्रा
add
CAD / GHS
पिछली बार जब बंद हुआ
11.31
स्टॉक मार्केट के समाचार
कैनेडियन डॉलर के बारे में जानकारी
कैनिडियाई डॉलर कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है।
एक डॉलर के सिक्के पर लून का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं।
वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। Wikipediaघानियन सेडी के बारे में जानकारी
सेडी घाना की मुद्रा है। एक सेडी एक सौ पेसेवास में विभाजित किया जा सकता है। वर्तमान सेडी ३ जुलाई २००७ को पुराने १०, ००० सेडी के मूल्य पर प्रस्तुत किया था, इस प्रक्रिया में चार शून्य हट गए। २००७ में यह एक संप्रभु अफ्रीकी राज्य द्वारा जारी की गई उच्चतम इकाई मूल्य वाली मुद्रा थी।
"सेडी" शब्द अकान शब्द कावरी शेल से ली गई है। कावरी शेल एक समय घाना में मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किए जाते थे। Wikipedia