होम पेजCAD / SEK • मुद्रा
add
CAD / SEK
पिछली बार जब बंद हुआ
7.80
स्टॉक मार्केट के समाचार
कैनेडियन डॉलर के बारे में जानकारी
कैनिडियाई डॉलर कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है।
एक डॉलर के सिक्के पर लून का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं।
वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। Wikipediaस्वीडिश क्रोना के बारे में जानकारी
क्रोना १८७३ से स्वीडन की मुद्रा रही है। इसके आईएसओ कूट "SEK" एवं मुद्रा चिह्न "kr" दोनों ही प्रयोग में रहे हैं। इन चिह्नों में से पहला मान के पूर्व या पश्चात लगाया जाता है, वहीं दूसरा मान के पश्चात ही लगाया जाता है। अंग्रेज़ी में कई बार इसे स्वीडिश क्रोन भी कह दिया जाता है क्योंकि क्रोना का शाब्दिक अर्थ स्वीडिश भाषा में मुकुट होता है। अप्रैल २०१० के आंकड़ों के अनुसार स्वीडिश क्रोना विश्व की व्यापार में सबसे अधिक प्रयोग की गई विश्व की मुद्रा थी।
एक क्रोना को १०० ओरे में बांटा जा सकता है। वैसे ३० सितंबर २०१० से सभी ओरे सिक्के प्रयोग से हटा लिये गए हैं। सामान क्रय करते हुए उसका मूल्य ओरे में हो सकता है, किन्तु नकद भुगतान करते हुए उसे निकटवर्ती क्रोना में किया जाता है। Wikipedia