होम पेजCAD / SRD • मुद्रा
add
CAD / SRD
पिछली बार जब बंद हुआ
21.67
स्टॉक मार्केट के समाचार
कैनेडियन डॉलर के बारे में जानकारी
कैनिडियाई डॉलर कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है।
एक डॉलर के सिक्के पर लून का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं।
वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। Wikipediaसूरीनामी डॉलर के बारे में जानकारी
सूरीनामी डॉलर 2004 से सूरीनाम की मुद्रा है। यह 100 सेंट्स से विभाजित है। डॉलर ने एक जनवरी 2004 में सूरीनामी गिल्डर एक हजार सूरीनामी गिल्डर बराबर एक डॉलर के मूल्य पर जारी किया गया। शुरुआती महीने में प्रिंटर की समस्या की वजह से केवल सिक्के ही प्रचलन में थे, फरवरी महीने में बैंक नोट जारी किए गए। पहले की तरह 1, 5, 10, 25, 100 और 250 सेंट के सिक्के प्रचलन में बने हुए हैं। 2004 में सरकार ने 1 और 2½ डॉलर के और सेंट्रल बैंक ऑफ सूरीनाम ने 5, 10, 20, 50 और 100 डॉलर के बैंक नोट जारी किए। Wikipedia