होम पेजCAD / TMT • मुद्रा
add
CAD / TMT
पिछली बार जब बंद हुआ
2.56
स्टॉक मार्केट के समाचार
कैनेडियन डॉलर के बारे में जानकारी
कैनिडियाई डॉलर कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है।
एक डॉलर के सिक्के पर लून का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं।
वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है। Wikipediaमानात के बारे में जानकारी
मानात तुर्कमेनिस्तान की मुद्रा है। इसे एक नवंबर १९९३ को रसियन रूबल के स्थान पर ५०० रूबल = एक मानात की दर पर जारी किया गया था। मनात सौ तेनिसी से समविभाजित है। इसे संक्षिप्त तौर पर m से प्रदर्शित किया जाता है। एक जनवरी २००९ को नया मानात जारी किया गया। मनात शब्द रूसी शब्द मोनेता से लिया गया है, जिसका अर्थ सिक्का होता है। इस तरह से मानात शब्द न केवल तुर्कमेन बल्कि अजारी में भी सोवियत रूबल के लिए इस्तेमाल किया जाता था। Wikipedia