होम पेजEUR / UGX • मुद्रा
add
EUR / UGX
पिछली बार जब बंद हुआ
4,048.53
स्टॉक मार्केट के समाचार
यूरो के बारे में जानकारी
यूरो यूरोपीय संघ के २७ में से २० सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ़्रान्स, जर्मनी, यूनान, आयरलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन शामिल हैं। इसके अलावा पाँच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति के कारण युरोपीय मुद्रा प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है। यूरो नाम आधिकारिक रूप से 16 दिसम्बर 1995 को अपनाया गया। वैश्विक बाजार में इसे परिचययूरोपियन करेंसी यूनिट के स्थान पर सम मूल्य पर 1 जनवरी 1999 को जारी किया गया। Wikipediaयुगांडाई शिलिंग के बारे में जानकारी
शिलिंग युगांडा की मुद्रा है। तकनीकी तौर पर शिलिंग 100 सेंट से समविभाजित है, लेकिन शिलिंग के 1987 में पुनर्मूल्यांकन के बाद इसे जारी नहीं किया गया है। पहले युगांडा शिलिंग ने 1966 में पूर्वी अफ्रीकी शिलिंग का स्थान लिया। उच्च मुद्रास्फीति को देखते हुए 1987 में नया शिलिंग सौ पुराने शिलिंग के बराबर मूल्य पर जारी किया गया। वर्तमान में शिलिंग स्थित मुद्रा है और युगांडा में ज्यादातर लेनदेन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अमरीकी डॉलर का भी व्यापक चलन है। पाउंड स्टर्लिंग और यूरो भी इस्तेमाल किए जाते हैं। Wikipedia