होम पेजGBP / BRL • मुद्रा
add
GBP / BRL
पिछली बार जब बंद हुआ
7.29
स्टॉक मार्केट के समाचार
पाउण्ड स्टर्लिंग के बारे में जानकारी
पाउंड स्टर्लिंग, सामान्य तौर पर पाउंड, यूनाइटेड किंगडम, उस पर निर्भर किरीटाधीन क्षेत्र और ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र दक्षिण जॉर्जिया, दक्षिण सैंडविच द्वीप और ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र की मुद्रा है। यह 100 पेंस में समविभाजित की जाती है। जिब्राल्टर पाउंड, फ़ॉकलैंड द्वीप पाउंड और सेंट हेलेना पाउंड अलग मुद्राएं हैं, जो पाउंड स्टर्लिंग से बराबर हैं।
अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद स्टर्लिंग दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आरक्षित मुद्रा है। पाउंड स्टर्लिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन के बाद चौथी सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। Wikipediaब्राजीलियन रियल के बारे में जानकारी
रियाल ब्राज़ील का वर्तमान मुद्रा है। इसका मुद्रा चिह्न R$ है और आईएसओ कोड BRL है। इसे 100 सेंटावो में विभाजित किया जाता है।
आधुनिक रियाल को 1994 में लाया गया था, जब पिछली मुद्रा, क्रुज़ेरो रियाल को रियाल योजना के तहत हटा दिया गया, जो एक मौद्रिक सुधार योजना थी। इसका उद्देश्य था तीन दशकों के लगातार मुद्रास्फीति को रोकना। उस समय इसका मतलब था अमेरिकी डॉलर के साथ 1:1 का विनिमय दर बनाए रखना। इसे 1999 में 2:1 के दर तक अवमूल्यन का सामना करना पड़ा, और 2002 तक 4:1 तक पहुँच गया था, और 2015 के आर्थिक संकट से पहले इसके मूल्य में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। जून 2016 तक यह 3.2 रियाल प्रति डॉलर के आँकड़े तक पहुँच गई है।
आधिकारिक तौर पर ब्राज़ीली रियाल के डॉलर जैसे चिह्न में एक के बजाय दो सीधी लकीरें हैं। लेकिन यूनिकोड इसे केवल फ़ॉन्ट डिजाइन का मामला मानता है, और दो लकीरों वाले संस्करण के लिए अलग कोड नहीं है। Wikipedia