होम पेजGBP / UAH • मुद्रा
add
GBP / UAH
पिछली बार जब बंद हुआ
52.18
स्टॉक मार्केट के समाचार
पाउण्ड स्टर्लिंग के बारे में जानकारी
पाउंड स्टर्लिंग, सामान्य तौर पर पाउंड, यूनाइटेड किंगडम, उस पर निर्भर किरीटाधीन क्षेत्र और ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र दक्षिण जॉर्जिया, दक्षिण सैंडविच द्वीप और ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र की मुद्रा है। यह 100 पेंस में समविभाजित की जाती है। जिब्राल्टर पाउंड, फ़ॉकलैंड द्वीप पाउंड और सेंट हेलेना पाउंड अलग मुद्राएं हैं, जो पाउंड स्टर्लिंग से बराबर हैं।
अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद स्टर्लिंग दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आरक्षित मुद्रा है। पाउंड स्टर्लिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन के बाद चौथी सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। Wikipediaयुक्रेनियाई रिव्निया के बारे में जानकारी
रिव्निया, कभी-कभार रिव्नाया, 2 सितंबर 1996 से युक्रेन की राष्ट्रीय मुद्रा है। इसने एक रिव्निया = 1,00,000 कार्बोवानेत्सिव के विनिमय दर पर कार्बोवानेत्स का स्थान लिया। रिव्निया 100 कोपियोक से समविभाजित है। 11 शताब्दी में कीवियन रुस के समय मुद्रा को ग्रिवना कहा जाता था, जो स्लाविक शब्द ग्रिवा से लिया गया है। यह गर्दन पर पहनने वाली मूल्यवान वस्तु की ओर इंगित करती है। बाद में इस शब्द का प्रयोग एक निश्चित वजन वाले सोने या चांदी के गटके के लिए प्रयोग किया जाने लगा। Wikipedia