होम पेजUSD / SDG • मुद्रा
add
USD / SDG
पिछली बार जब बंद हुआ
601.00
स्टॉक मार्केट के समाचार
अमेरिकी डॉलर के बारे में जानकारी
डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १, ५, १०, २०, ५० और १०० डॉलर में मिलते है। Wikipediaसूडानी पाउंड के बारे में जानकारी
सूडानी पाउंड सूडान की मुद्रा है। सूडानी सिक्के में केवल अरबी नाम होते हैं, जबकि बैंक नोट में अरबी और अंग्रेजी भाषा होती है। सूडान में पहले पहल मिस्री पाउंड जारी किया गया। मोहम्मद इब्न अब्दुल्ला और अब्दुल्लाही इब्न मोहम्मद द्वारा जारी किए गए सिक्के मिस्री मुद्रा के साथ-साथ चलते रहे। 1956 में सूडान द्वारा स्वयं की मुद्रा जारी किए जाने के साथ ही मिस्री पाउंड का चलन बंद हुआ। पाउंड सौ क्विर्स से समविभाजित है। मेहदी और खलिफा के समय क्विर्स 40 पारा से समविभाजित था। 1916 से मिस्री क्विर्स 10 मिलिम से समविभाजित था, जो 1956 में सूडान में लागू किया गया। 1992 में पाउंड का स्थान दीनार ने ले लिया। उत्तरी सूडान में जहां दीनार प्रचलन में हैं, वहीं दक्षिणी सूडान में पाउंड में ही सौदा होता है, जबकि रूम्बेक और येई क्षेत्रों में किनीयाई शिलिंग का इस्तेमाल होता है। सरकार और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट के बीच हुए समझौते के तहत जनवरी 2007 में दूसरा पाउंड जारी किया गया, जो जुलाई 2007 तक एकमात्र वैधानिक मुद्रा बन गया। इसने 1 पाउंड = 100 दीनार के विनिमय मूल्य पर दीनार का और 1 पाउंड = 1000 पाउंड पाउंड का स्थान लिया। Wikipedia